मां चाहे किसी इंसान की हो या फिर किसी जानवर की, अपने बच्चे के लिए वह खुद की जान को भी दाव पर लगाने को तैयार रहती है. मां की ममता का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक भावनात्मक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां बंदरिया बारिश में खुद भीग रही है, लेकिन अपने जिगर के टुकड़े को सीने से लगाकर उसे भीगने से बचाने की कोशिश करती दिख रही है.
...