गुजरात में दस्तक देने के बाद तौकते तूफान से कई जगहों पर काफी नुकसान हुआ है. इस तूफान के शांत होने के बाद गिर जंगल से शेरों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई शेर भीगे क्षेत्र में पानी के बीच चलते दिख रहे हैं. इस वीडियो को व्यापक तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा जो पानी में घूमते शेरों के गर्व को दर्शाता है.
...