सांप की वजह से ट्रैफिक जाम होने का एक हैरान करने वाला वीडियो हाल ही में कर्नाटक से सामने आया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. घटना कर्नाटक के उडुपी स्थित कलसंका जंक्शन की है, जहां अचानक से बीच सड़क पर किंग कोबरा सांप आ गया और वह धीमी रफ्तार में सड़क पार करने लगा और करीब 30 मिनट तक सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया.
...