COVID-19 महामारी का प्रभाव वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहा है. इस दौरान कई लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है, किसी की तनख्वाह में कटौती हो रही है. लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने नौकरी जाने के बाद अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए कुछ न कुछ धंधा शुरू किया.
...