हंगरी के सांसद जोसेफ जाजेर (Jozsef Szajer) ने गैर-कानूनी सेक्स पार्टी (Sex Party) में पकड़े जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सांसद जोसेफ जाजेर ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह एक गैर-कानूनी सेक्स पार्टी में मौजूद थे. द टाइम्स यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्स पार्टी की खबर मिलने पर जब पुलिस ने छापा मारा तो उस दौरान सांसद जोसेफ जाजेर उस पार्टी में मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की थी. लेकिन खिड़की के कूदते वक्त चोटिल हो गए थे. वहीं, उन्होंने COVID-19 काल में गाइडलाइन (Lockdown) के नियमों को तोड़ने पर उन्होंने माफी भी मांगी है. फिलहाल उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह को निजी कारण बताया है.
...