तमिलनाडु के मंत्री अनीता राधाकृष्णन वैसे तो मछुआरों की शिकायत पर समुद्री कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और नाव में सवार होकर निरीक्षण भी किया, लेकिन जब नाव किनारे पर आई तो उन्होंने जूते भीग जाने के डर से पानी में कदम रखने से ही इनकार कर दिया, जिसके बाद मछुआरे उन्हें अपने कंधे पर उठाकर सूखी जमीन पर ले गए.
...