कोरोना वायरस का कहर भारत में धीमा जरूर पड़ा है लेकिन पूरी तरफ से खत्म नहीं हुआ है. कोविड-19 की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आएगी तब तक इससे निजात मिलना मुश्किल है. कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर लगातार फर्जी खबरें भी वायरल होती रही हैं. जो कि पीआईबी की जांच में फर्जी साबित होती हैं. इसी कड़ी में कोरोना वैक्सीन को लेकर व्हाट्सएप पर एक फेक दावा करते हुए कहा जा रहा है कि भारत में यह लॉन्च हो गई है.
...