भारी बारिश और हवा के कारण साइनबोर्ड की चपेट में आने वाले एक बाइक सवार का वीडियो तेजी से ट्विटर पर वायरल हो रहा है. कुछ यूजर्स का दावा है कि यह घटना चक्रवात निवार के कारण चेन्नई में हुई है और अन्य यूजर्स इस वीडियो को चेतावनी के रूप में शेयर कर रहे हैं. हालांकि यह वीडियो न तो चेन्नई से है और नहीं इस निवार चक्रवात के कारण यह घटना घटी है.
...