प्लास्टिक के कचरे से भरी नदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल है कि यह महाराष्ट्र में मीठी नदी की स्थिति को दर्शाती है. बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर मनीला, फिलीपींस की है न कि मुंबई की, जैसा कि वायरल पोस्ट में दावा किया गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने हाल ही में मीठी नदी पर एक पूर्व-पश्चिम कनेक्टिंग रोड पुल खोला है.
...