इंटरनेट पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कौवा आस-पास पड़े कचरे को न सिर्फ अपनी चोंच से उठाता है, बल्कि उसे पास में पड़े एक कूड़ेदान में भी डालता है. यह वीडियो न सिर्फ इंसानों को स्वच्छता से जुड़ी एक बड़ी सीख दे रहा है, बल्कि कौवे के इस कारनामे ने इंटरनेट यूजर्स का दिल भी जीत लिया है.
...