केरल से एक प्रेरणादायी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आप भी प्रेरणा ले सकते हैं. दरअसल, केरल की कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने एंबुलेंस में पीपीआई किट पहनकर पीसीएस स्टाफ नर्सिंग परीक्षा दी. पीपीई किट पहनकर और एंबुलेंस में बैठकर महिला ने यह परीक्षा दी है. इस वीडियो को देखकर लोगों ने उसके उत्साह और आत्मविश्वास की खूब सराहना की है.
...