एक बेबी राइनो की मनमोहक गतिविधियों का एक वीडियो सामने आया है, जो लोगों के दिलों को जीत रहा है. दरअसल, शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अपोलो नाम का एक अनाथ काला गैंडा अटखेलियां करता नजर आ रहा है. इस गैंडे को सितंबर 2019 में बचाया गया था और वर्तमान में इसे शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के कालुकु फील्ड मुख्यालय में रखा गया है.
...