सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेना के एक ब्रिगेडियर सड़क के किनारे से एक विशाल अजगर को अपने हाथों से पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. यह घटना दिल्ली के शंकर विहार की बताई जा रही है. अपना साहस दिखाते हुए वो सिर्फ एक कपड़े की मदद से विशालकाय अजगर को पकड़ लेते हैं और एक बोरे में बंद कर देते हैं.
...