इंसानियत और निस्वार्थ सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण पेश करने वाला एक ताजा वीडियो दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश से सामने आया है, जहां एक महिला सब इंस्पेक्टर लावारिश शव को अपने कंधे पर लादकर 2 किलोमीटर तक पैदल चलती दिख रही है. महिला पुलिसकर्मी का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है.
...