कुदरत के करिश्मे का एक जीता जागता उदाहरण पेश करने वाला मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक खूबसूरत और रंगीन बत्तख की सुंदरता लोगों का मन मोह रही है. लोग इस बत्तख की सुंदरता को देखकर इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहे मैंडरिन डक को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे किसी कैनवस पर अलग-अलग रंगों की छटा बिखरी हुई हो.
...