इंडोनेशियाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्थानीय माइक्रो-इन्फ्लुएंसर कट सलवा का एक कथित निजी वीडियो लीक होने की खबरों के बाद डिजिटल जगत में हलचल तेज हो गई है. टिकटॉक, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक पर इससे जुड़े सर्च टर्म्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस ट्रेंड की आड़ में साइबर अपराधियों ने फिशिंग और मैलवेयर का जाल बिछा दिया है. विशेषज्ञों ने उपयोगकर्ताओं को ऐसे संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी है.
...