नवंबर 2021 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में वयस्क और युवा पिछली पीढ़ियों की तुलना में कम सेक्स करते हैं. युवाओं के व्यवहार में इस बदलाव के कारण के तौर मोबाइल फोन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है? यह अध्ययन राष्ट्रीय यौन स्वास्थ्य और व्यवहार सर्वेक्षण के आंकड़ों पर आधारित था, जिसमें साल 2009 और साल 2018 के 8,500 से अधिक व्यक्तियों की प्रतिक्रियाओं की तुलना की गई थी.
...