दिल्ली के इस दुकान में बिकने वाले पान की खासियत यह है कि इसकी कीमत 600 रुपए है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पान में ऐसा क्या है जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है, तो हम आपको बता दें कि यह कोई ऐसा वैसा पान नहीं है, बल्कि सोने का पान है. दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित यमू की पंचायत दुकान में बिकने वाले सोने के पान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
...