एक बेहद चौंकाने वाला वाकया पाकिस्तान से सामने आया है. दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लाहौर में स्थित एक रेस्तरा में एक परिवार अपने बच्चे के साथ खाने के लिए गया था, जहां उन्होंने बच्चे के लिए सैंडविच मंगाया, लेकिन उसमें मरे हुए चूहे को देखकर परिवार के होश उड़ गए. इस घटना के वीडियो को सालेह सलीम ने फेसबुक पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है.
...