⚡पांच साल पुराना प्रैंक वीडियो हालिया घटना बताकर वायरल, कोर्ट मैरिज वाली बात निकली फर्जी
By Shivaji Mishra
सोशल मीडिया पर एक पुराना प्रैंक वीडियो हाल ही की घटना बताकर वायरल किया जा रहा है, जिसमें एक युवक शादी के जोड़े में अपने पिता के पास जाता है और उन्हें यह बताकर चौंका देता है कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है.