प्रत्येक वर्ष सावन मास की पूर्णिमा को नारली पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. महाराष्ट्र एवं कोंकणी के अलावा गोवा, गुजरात के समुद्र तटीय क्षेत्रों में भी इस पर्व की धूम देखते बनती है, जहां मछुआरा समुदाय नारली पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास एवं परंपरागत तरीके से मनाता है.
...