हमारी त्वचा, बाल और नाखून सेहत का आईना होते हैं. जब शरीर भीतर से मजबूत होता है, तब नाखून चमकदार और मजबूत होते हैं. लेकिन जैसे ही शरीर में पोषण की कमी होने लगती है, सबसे पहले असर नाखूनों पर दिखाई देता है, वे टूटने लगते हैं, छिलने लगते हैं, या उनमें सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं. आयुर्वेद और विज्ञान, दोनों मानते हैं कि शरीर का पोषण ठीक न हो, तो सबसे पहले ऐसे ही संकेत मिलते हैं.
...