कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पूर्व वैकुण्ठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है. चूंकि भगवान शिव एवं विष्णु जी का वैकुण्ठ चतुर्दर्शी से गहरा संबंध है, इसलिए इस पर्व का विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग में ऐसी कम तिथियां हैं, जब एक ही दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की दिव्य पूजा की जाती है. वाराणसी के अधिकांश मंदिरों में प्राचीनकाल से ही वैकुण्ठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है.
...