एक रिसर्च में गर्भाशय कैंसर के नए कारक का पता चला है. ये रिस्क फैक्टर डीएनए में पाए गए हैं, जो ट्यूमर को बढ़ाने का काम करते हैं. ये गर्भाशय की लाइनिंग में मौजूद रहते हैं. गर्भाशय का कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसे एंडोमेट्रियल कैंसर भी कहा जाता है. दुनिया भर में हर साल लगभग 4 लाख महिलाओं को ये बीमारी होती है.
...