महिलाओं में मासिक धर्म का नियमित होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मासिक धर्म महिला के पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और हार्मोंस की गड़बड़ी की वजह से कई बीमारियां शरीर में धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाती हैं. ऐसे में मासिक चक्र का नियमित होना बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनाव लेने से मासिक चक्र प्रभावित होता है और हार्मोंस का असंतुलन होता है? ये बात सभी महिलाओं को जाननी जरूरी है कि तनाव की वजह से मासिक चक्र काफी हद तक बिगड़ सकता है.
...