महाराष्ट्र का सबसे बड़ा पर्व माने जानेवाले गणेशोत्सव की शुरुआत भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी से होती है. 11वें दिन अनंत चतुर्दशी को गणेशजी प्रतिमा के विसर्जन के साथ इस महोत्सव की इतिश्री होती है. परंपरानुसार गणेश प्रतिमा-विसर्जन की शुरुआत गणेशोत्सव के अगले दिन यानी पंचमी से होती है.
...