⚡शत्रुओं पर विजय, संतान के सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह व्रत!जानें इसका महात्म्य, मुहूर्त, मंत्र एवं पूजा विधि!
By Rajesh Srivastav
प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की षष्टी के दिन स्कन्द षष्टी का व्रत एवं पूजा-अर्चना की जाती है. यह व्रत भगवान कार्तिकेय के नाम समर्पित माना जाता है. गौरतलब है कि भोले शंकर के तेज से उत्पन्न बालक कार्तिकेय का एक नाम स्कन्द कुमार भी है.