ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी नया व्यवसाय, नई दुकान अथवा नया कार्यालय शुरु करने के लिए शुभ मुहूर्त के अनुरूप तिथियों का होना उत्तम फलदायी होता है. यह परंपरा वैदिक काल से ही चली आ रही है. शुभ मुहूर्त का आशय है शुभ दिवस पर शुभ समय. पंचांग अथवा पत्रा से व्यक्ति विशेष की कुंडली के अनुरूप ज्योतिषि शुभ मुहूर्त की तिथियां तय करते हैं.
...