वैवाहिक जीवन में सेक्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है. सेक्स भौतिक सुख के साथ-साथ मानसिक सुख भी देता है, और तनाव दूर करने में अहम रोल निभाता है, क्योंकि इसी माध्यम से पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आती है. पार्टनर को सेक्सुअल या फिजिकल लेवल पर तैयार करना काफी नहीं बल्कि मानसिक स्तर पर भी सुरक्षित और रिलैक्स फील करवाना आवश्यक होता है.
...