तीर्थराज प्रयाग में गुरूवार को पौष पूर्णिमा का स्नान शुरू हो गया. इसी के साथ संगम की रेती पर माह भर के कल्पवास की शुरूआत भी हो गयी. मान्यता के अनुसार पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से ही माघ स्नान तथा कल्पवास आरंभ होगा, जिसकी पूर्णता माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि यानी 27 फरवरी को होगी.
...