सनातन धर्म में हर देवी-देवता की पूजा-अर्चना के लिए विशेष दिन निर्धारित होते हैं. मान्यता है कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है, और इस दिन लक्ष्मीजी के नाम पर व्रत एवं षोडशोपचार विधि से पूजा करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ इन उपायों को भी अमल में लाएं तो सारे संकट दूर हो जायेंगे, घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी.
...