सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि चंद्र ग्रह भी शुभ फल प्रदान करते हैं. देवों के देव महादेव एक ऐसे देवता हैं, जो भक्तों की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं. खासकर अगर सोमवार के दिन शिव जी की उपासना की जाए तो इससे भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों की मनचाही मुराद पूरी करते हैं.
...