कार्तिक मास कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. यह दिन धन त्रयोदशी के नाम से भी लोकप्रिय है, जो धन के देवता कुबेर को समर्पित होता है. कुछ ग्रंथों में कुबेर को देवताओं का कोषाध्यक्ष भी बताया गया है. धनतेरस के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोना एवं चांदी जैसे कीमती धातु खरीदने का प्रचलन है.
...