हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष 9 अगस्त 2025, शनिवार को यह उत्सव मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने प्रिय भाई के मस्तक पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधती हैं, और ईश्वर से अपने प्रिय भाई के लंबे जीवन की कामना करती हैं, और भाई उपहार देकर बहन की ताउम्र सुरक्षा और संरक्षा का वचन देते हैं.
...