भारत में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. वस्तुतः यह दिवस भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर को कई सालों तक शिखर पर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
...