मान्यता है कि मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो घर-परिवार में गुडलक और धन-समृद्धि को बढ़ाता है. अगर इस प्लांट को लगाते समय दिशा और स्थान का ख्याल रखा गया तो यह फायदा पहुंचाता है, वरना इसका विपरित प्रभाव भी पड़ सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप धन की बर्बादी और नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
...