हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास शुक्लपक्ष के 11वीं तिथि को मोक्षदा एकादशी का व्रत एवं पूजन होता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत एवं पूजन से तमाम तरह के शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक कष्ट दूर होते हैं, और जैसा कि इसके नाम से आभास होता है कि इस व्रत को करने वाले जातक को जीवन के अंतिम चरण में मोक्ष की प्राप्ति होती है.
...