सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत-अनुष्ठान का विशेष महत्व है, प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागन महिलाएं भगवान गणेश एवं देवी करवा की विधि-विधान से पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद फलाहार से व्रत तोड़ती हैं. इस पूरे दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं. यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं अच्छी सेहत के लिए रखती हैं, बहुत सी जगहों पर कुंवारी कन्याएं भी अपनी मनपसंद वर की कामना के साथ यह व्रत रखती हैं.
...