हमेशा की तरह इस वर्ष भी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा. गौरतलब है कि साल 2000 से पहले झारखंड बिहार का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन इस क्षेत्र के तमाम आदिवासी समुदायों ने अपने क्षेत्र और स्थानीय लोगों की अनदेखी और उचित प्रतिनिधित्व की कमी को देखते हुए और अपनी अनूठी संस्कृति और परंपराओं को मान्यता दिलाने एवं आत्म-शासन के अधिकार के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया.
...