तंबाकू के सेवन से बढ रही मौतों पर नियंत्रण पाने तथा इससे होने वाले जोखिमों के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से दुनिया भर में हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘खाद्य उगाओ तंबाकू नहीं` मिशन शुरू किया है, जिसका लक्ष्य विभिन्न पहलुओं और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से 100 मिलियन लोगों को तंबाकू छुडवाने में मदद करना है.
...