सपने हर कोई देखता है. ज्यादातर सपने हम रोजमर्रा के कामों में व्यस्त होने के कारण भूल जाते हैं, लेकिन बहुत सारे सपने हम न चाहते हुए भी भुला नहीं पाते. स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने के पीछे एक अर्थ छिपा होता है. सपने हमें हमारे भविष्य में होनेवाली शुभ एवं अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं. इसी तरह कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि शीघ्र ही हम पर लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है.
...