लोग बुखार और दर्द में आमतौर पर आइबूप्रोफेन और एसिटामिनोफेन जैसी दवाएं खा लेते हैं. आम क्लीनिक पर भी इन्हें बड़ी तादाद में मरीजों को दिया जाता है. मगर एक नए अध्ययन में पता चला है कि आम दर्द कम करने वाली दवाएं, जैसे आइबूप्रोफेन और एसिटामिनोफेन, शरीर में एंटीबायोटिक दवाओं का असर कम कर सकती हैं और बैक्टीरिया को ज्यादा मजबूत बना सकती हैं.
...