कैलिफोर्निया (California) के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में फाइजर-बायोएनटेक कोविड वैक्सीन 6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों की सुरक्षा में 73 प्रतिशत प्रभावी रहा. यह आंकड़े फाइजर द्वारा घोषित किए गए. 6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों के लिए 17 जून को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी.
...