इजराइल में फाइजर/बायोएनटेक वैक्सीन लगने के बाद टेस्ट के दौरान 12,400 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमित पाए गए लोगों में 69 मरीज ऐसे भी हैं, जिन्होंने वैक्सीन का दूसरा शॉट भी लिया था. बता दें कि Pfizer का टीका लगाए जाने के बाद इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 189,000 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया था, जिनमें से 6.6 फीसदी लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए.
...