श्रावण मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष 11 अगस्त 2021 को सुहागन महिलाएं यह पर्व सेलीब्रेट करेंगी. हिंदू धर्म शास्त्रों इस व्रत एवं पूजन का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की अच्छी सेहत एवं दीर्घायु के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं. मान्यता है कि माँ पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इसी दिन उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा था.
...