अक्षय नवमी पारंपरिक हिंदू कैलेंडर में 'कार्तिक' के महीने के दौरान 'शुक्ल पक्ष' की 'नवमी' को मनाई जाती है. इस दिन भक्ति या धर्मार्थ कार्य करना शुभ माना जाता है. इस बार यह त्यौहार 2 नवंबर को है. अक्षय नवमी (Akshaya Navami 2022) को देश के विभिन्न हिस्सों में 'आंवला नवमी' (Amla Navami) के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन, आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है, क्योंकि इसे सभी देवी-देवताओं का निवास माना जाता है. इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं..
...