महाराष्ट्र एवं गोवा में मनाया जानेवाला गुड़ी पड़वा मराठी और कोंकणी समुदाय का महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है. महाराष्ट्र में इसे ‘गुढी पाडवा’ के नाम से भी संबोधित करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार गुड़ी पड़वा नववर्ष का पहला दिन है. इसी दिन से हिंदू नववर्ष शुरू होता है.
...