हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. सनातन धर्म में यह पर्व अत्यंत पवित्र एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध पर्वों में एक है. हिंदू संस्कृति में निस्वार्थ सेवा, प्रचुरता एवं दिव्यता का प्रतीक गोपाष्टमी का पर्व वस्तुतः भगवान कृष्ण की गायों की रक्षा के प्रति उनके प्रेम को समर्पित है, इसलिए इस दिन देश भर में भगवान श्रीकृष्ण, देवी राधा एवं गाय की पूजा की जाती है.
...