हिंदू धर्म से जुड़े तमाम पवित्र ग्रंथ हैं, मसलन, वेद, पुराण, गीता, श्रीराम चरितमानस, वाल्मीकि रामायण, आदि आदि, लेकिन जहां तक किसी हिंदू धर्म ग्रंथ की जयंती मनाने की बात है तो इसका गौरव केवल श्रीमद् भागवद गीता को ही प्राप्त है, क्योंकि इसमें मानव जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान विस्तार से उल्लेखित किया गया है, जो आज के दौर में भी उतना ही सामयिक है.
...