जंगलों की तरफ मानव अतिक्रमण इतनी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है कि इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है, जबकि वास्तविकता तो यह है कि पर्यावरण है तो मानव जीवन है, इसलिए पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है. ऐसे में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है.
...